अपने ट्वीट एवं बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता कमाल आर खान ने किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मुझे लगता है राकेश टिकैत ने सरकार के साथ मिलकर तोड़ पानी कर लिया है।
साथ ही उन्होंने कहा – ऐसे में उसने मोदी गवर्नमेंट को 2020 से लेकर अक्टूबर 2021 तक का समय दे दिया है उसे पता है कि किसान जल्दी थक जाएंगे और वापस घर चले जाएंगे यह तो सब जानते हैं कि हर राजनेता बिकाऊ है और टिकैट तो मशहूर है इस मामले में।”
कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया जिसमें वह लिखते हैं कि,” जेपी किसान आंदोलन भी बिल्कुल वैसा ही था , जैसा आज का किसान आंदोलन है। उस वक्त इंदिरा गांधी ने किसानों पर ना गोलियां चलवाई थी और न ही आंसू गैस के गोले न ही किसानों को रोकने के लिए सड़कें खुदवाई गई थी , न ही किले बिछाई गई थी और किसानों ने इंदिरा गांधी को सत्ता से हटा दिया था।
कमाल आर खान के यह दोनों ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं, लोग जमकर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कई लोग कमाल आर खान के समर्थन में दिख रहे हैं तो कई लोग विरोध करने की सीमाएं लांग चुके हैं।
कमाल आर खान के इन दोनों ट्वीट पर अभी भारतीय किसान यूनियन के किसी किसान नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही किसी राजनीतिक पार्टी ने इस ट्वीट पर ध्यान दिया है , लेकिन ऐसे में देखना यह होगा कि क्या भारतीय किसान यूनियन की तरफ से कमाल आर खान को कोई जवाब मिलता है या उनके यह ट्वीट भारतीय किसान यूनियन द्वारा नजरअंदाज कर दिए जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि कमाल आर खान समय-समय पर ऐसे ट्वीट करते रहते हैं जिनसे सोशल मीडिया पर एक विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है पिछले दिनों उन्होंने यूट्यूबर कैरीमिनाटी को रोस्ट करते हुए काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था जिसके चलते उनको ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा था।