ग्रेटर नोएडा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने बाप-बेटे को मारी गोली , एक की मौत

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने बाप-बेटे को गोली मारी दी। इस हमले में एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, जबकि मारे गए शख्स के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित गिरधरपुर गांव में एक परिवार रहता है।

 

 

उनका गाजियाबाद के बम्हेटा गांव में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद चल रहा है. यह विवाद प्रॉपर्टी को लेकर है. आज सुबह बम्हेटा से कुछ लोगों ने आकर गिरधरपुर में रहने वाले बाप-बेटा अमित और सुरेश से पहले नोकझोंक की, फिर गोली चला दी।

 

 

गोली चलाने वाले दबंग वहां से अपनी कार से फरार हो गए. वहीं गांव और परिजनों ने दोनों को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट करवाया है, जहां पर डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया है. पिता की हालत गंभीर है, उनका इलाज किया जा रहा है. इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी है।

 

 

इस मामले में डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने कहा कि आज बादलपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर में दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग की, लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई गई है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.