देश मे कोरोना का कहर , 24 घण्टे के अंदर 3.55 लाख लोग हुए संक्रमित , 2806 की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना की दूसरी लहर दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमित सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

 

इस दौरान 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। राहत की बात ये है कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। 24 घण्टे में 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी।

 

24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.54 लाख
24 घंटे में कुल मौत: 2,806
24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.18 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.73 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.42 करोड़
अब तक कुल मौत: 1.95 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 28.07 लाख

 

देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है

 

24 घंटों में 14 राज्यों में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,191 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कर्नाटक और यूपी में 34 हजार से ज्यादा, केरल और दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.