गौतम बुद्ध नगर में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 2 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Ten News Network

Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पिछले 24 घंटों में 15 लोगों की मौत हो गई है। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। संक्रमितों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई है। इससे पहले 22 अप्रैल को 11 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 169 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके है। अप्रैल में अब तक सबसे अधिक मौत हुई हैं। वहीं, सोमवार को 655 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सोमवार को ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मचारी समरजीत सिंह (48) और आईटी विभाग में वैयक्तिक सहायक पद पर तैनात मदन गोपाल की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। प्राधिकरण के सीईओ कोविड-19 के नोडल अधिकारी है। ऐसे में प्राधिकरण के कर्मचारियों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

इसको लेकर टेन न्यूज़ की टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र से बात की जिसमे उन्होंने बताया कि प्राधिकरण कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कई कदम उठा रहा है, प्राधिकरण की तरफ से जिले में सैनिटाइजेशन का काम जोरों से चल रहा है। दीपचंद्र ने बताया कि प्राधिकरण के कर्मचारियों और अधिकारियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से फिटनेस वॉच दी जा रही है जिससे कि वह अपने हेल्थ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्राधिकरण के अंदर कोरोना के कारण हो रही मौतों को लेकर एसीईओ दीपचंद्र ने बताया कि प्राधिकरण में लगभग ढाई सौ कर्मचारी और अधिकारी काम करते हैं जिसमें से 50 प्रतिशत कर्मचारी फील्ड वर्क पर रहते हैं और 50 प्रतिशत अलग-अलग डिपार्टमेंट में कार्यरत है, ऐसे में सरकार के दिशा निर्देश अनुसार जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर है उन्हें घर से काम करने के लिए कहा जा रहा है और प्राधिकरण की तरफ से कोरोना पर काबू पाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.