नेफोमा की बड़ी पहल , ऑक्सीजन रिफिल करने के लिए हरिद्वार भेजें भारी मात्रा में सिलेंडर
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते किसी को भी ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसके लिए आज भी लगातार नेफोमा की टीम द्वारा ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी के सहयोग से ग्रेनो वेस्ट निवासियों के लिए फिर से ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर को रीफ़िल करने के लिए हरिद्वार भेज दिया गया है।
नेफोमा महासचिव रशमी पांडेय ने बताया कि हमारी लाइफ़ लाइन एक्सप्रेस आज तीसरे राउंड के लिए बी॰एच॰ई॰एल॰ हरिद्वार भेज दी गयी है, जिसमें 16 बड़े और 5 छोटे सिलेंडर गए है, जो कि विभिन्न सोसायटी में चल रही एल1 सुविधा को सहयोग के लिए ऑक्सिजन की कमी को पूरा कर रही है।
उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि हम इस प्रक्रिया को किसी भी तरह बाधित ना होने दे , जिसमें हमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का पूरा सहयोग मिल रहा है।
नेफोमा टीम की सदस्य मंजुल यादव ने बताया कि हम सभी ख़ाली सिलेंडर को सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सिलेंडर एक निश्चित जगह पर इकट्ठा करके सैनिटाइजेशन करने के बाद इन सिलेंडर को रवाना करते है ।
विवेक रमन ने बताया कि हम कोशिश कर रहे है कि पैसों की कमी की वजह से हमारा यह काम ना रुके इसलिए हमें हेल्पिंग हैंड बडी ग्रूप द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि हमारी टीम अपना कर्तव्य बहुत व्यवस्थित ढंग से निभा रही है और आगे भी प्रयासरत रहेगी।
आपको बता दें की गौतम बुद्ध नगर जिले में थी कोरोना के मामले लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं| जिसके चलते जिले के अंदर एक्टिव संस्थाएं और लोग आपस में मिलकर इस आपदा से निपटने के लिए एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।