कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में नॉएडा भाजपा कर रही निरंतर प्रयास, इस बार दवाई किट और मास्क का वितरण किया शुरू
Ten News Network
Noida: कोरोना के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए गौतम बुद्ध नगर जनपद में संचालित संस्थायें आगे बढ़कर हर संभव मदद कर रही हैं| इसी कड़ी में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर 35 में सांसद डॉ महेश शर्मा ने जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता मे नॉएडा के सभी गाँव एवं सेक्टरों मे दवाई वितरण का शुभारंभ किया।
भाजपा नोएडा महानगर द्वारा एक दवाई की किट बनायी गयी है, जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्धनगर के दिए गए मनोकों अनुसार तयार करी गयी है। इस किट में सभी मल्टीविटामिन के साथ कुछ दवाई भी हैं। क़रीब 2500 दवाई की किट तयार करी गयी हैं और उसके साथ 3000 फेस मास्क भी दिए जाएँगे। ये पूरा वितरण नॉएडा के सभी मंडलों के हिसाब से किया जाएगा जिसमें ज़िले के सभी कार्यकर्ता और मंडल के कार्यकर्ता मिल कर कोविड से ग्रस्त लोगों और साथ ही जरूरतमंदों को इस दवाई किट और मास्क का वितरण करेंगे।

इस मोके पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया कि भाजपा हर तरीक़े से नॉएडा के निवासियों को हर सम्भव मदद करने के लिए कार्यरत है और उन्होंने ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की भी तारीफ़ करी जो खुद अभी कुछ दिन पहले ही कोरोना को मात दे कर आए हैं और फिर से लोगों की मदद के लिए संघठन का नेत्रत्वत कर रहे हैं।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर की तरफ से पिछले 11 दिन से जरूरतमंदों को खाना वितरण की व्यवस्था सेक्टर ३३ में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सूचारपरूप से चल रही है।