ग्रेटर नॉएडा में लगेंगी एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट्स; ईको-फ्रेंडली, बचत के अलावा होंगे कई फायदे, पढ़े पूरी खबर
ग्रेटर नौएडा एक आधुनिक शहर के रूप में बहतु तेजी से विकसित हो रहा है। यहां की आधारभूत सुविधाये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की है। इसी कड़ी में अब ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण ने शहर की स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल तथा बचत आदि को मद्देनज़र रखते हुये ग्रेटर नौएडा की परम्परागत CFL स्ट्रीट लाईट को कम उर्जा, खपत वाले एल.ई.डी. लाईट्स में परिवर्तित करने की कार्ययोजना तैयार की है, जिस पर अग्रिम कार्यवाही आरम्भ कर दी गयी है और 2022 में इस काम के पुरे होने की संभावनाएं है|
ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नौएडा क्षेत्र की स्ट्रीट लाईट को स्मार्ट एल.ईडी. लाईट में परिवर्तित करने की परियोजना के सम्बन्ध में आर.एफ.पी. जारी कर दिया गया है। जिसका विस्तृत विवरण एवं अन्य जानकारी प्राधिकरण की वेवसाईटwww.greaternoidaauthority.in व E-Procrument Portal of Government of U.P.[http://etender.up.nic.in] पर उपलब्ध है। जिसके अन्तर्गत उक्त क्षेत्र में कार्यरत बडी-बडी कम्पनियां/संस्थान दिनांक 09.06.2021 को वर्चुअल प्री-बिड मिटिगं के लिये प्राधिकरण से जुड़ेंगी|
ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नौएडा क्षेत्र की सभी एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट्स को जी.आई.एस. से लिंक करते हुये ई.आर.पी. से जोड दिया जायेगा। जिससे प्राधिकरण के अधिकारियो को अपने सिस्टम/मोबाइल पर सूचना/जानकारी उपलब्ध हो जायेगी कि किस सेक्टर की कौन सी स्ट्रीट लाईट खराब है। जिसका तत्काल समाधान कराते हुये समस्या का निराकरण करा दिया जायेगा। वर्तमान मे कोई भी स्ट्रीट लाईट खराब होने पर उसकी सूचना/जानकारी प्राप्त होने तथा निस्तारण कराने में काफी समय लग जाता है तथा सम्बन्धित को परेशानियो का सामना भी करना पड़ता है। जी.आई.एस. एवं ई.आर.पी. से लिंक होने पर काफी समय के बचत के साथ-साथ धन की भी बचत होगी तथा निस्तारण शीघ्र हो सकेगा।
उक्त एल.ई.डी. परियोजना मे कम्पनी द्वारा लगभग 54000 एल.ई.डी. लाइट्स परिवर्तित की जाएँगी। साथ ही उक्त परिवर्तित की गयी एल.ई.डी. लाइट्स के अनुरक्षण भी कम्पनी द्वारा 7 वर्षों तक किया गया जायेगा। इसके अतिरिक्त 15000 एल.ई.डी. लाईटे प्राधिकरण द्वारा विगत वर्षों में लगायी जा चुकी है। उनका भी 7 वर्ष तक अनुरक्षण करने के कार्य भी उपरोक्त कम्पनी द्वारा ही किया जायेगा।
अभी तक ग्रेटर नौएडा सिटी मे हैलिजोन लाइट्स से प्रकाश की व्यवस्था की गयी थी। जिसमें बिजली की खपत होने के कारण बिजली का बिल अधिक होता है। साथ ही लगभग प्रत्येक सेक्टरो से स्ट्रीट लाइट्स खराब होने की शिकायत भी आती रहती है। पिछले दिनों में प्राधिकरण द्वारा सर्वे कराया गया था, जिसमें बहतु सारी स्ट्रीट लाईटे खराब पायी गयी थी जिसके अनुरक्षण पर अत्यधिक व्यय करना पडा था। अतः उक्त परियोजना से प्राधिकरण को उपरोक्त समस्याओ से निजात मिल सकेगा, साथ ही यहां के निवसियो को रात्रि मे प्रापर प्रकाश मिल सकेगा।
ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नौएडा क्षेत्र में उक्त एल.ई.डी. परियोजना लागू करने पर लगभग रू0 74.00 करोड का व्यय होना सम्भावित है।
वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा स्ट्रीट लाईट के विरूद्ध लगभग रू0 30.00 करोड वार्षिक व्यय किया जा रहा है । उपरोक्त एल.ई.डी. लाईट लगने के उपरान्त यह व्यय कम होकर रू0 15.00 से 18.00 करोड ही रह जायेगा अर्थात प्राधिकरण का व्यय स्ट्रीट लाईट के मद में घट कर लगभग आधा हो जायेगा ।