नोएडा प्राधिकरण ने किए ई-साइकिल शेल्टर के नाम पर करोड़ों रुपये स्वाहा, संचालन को किसी ने नहीं दिखाई कोई रुचि

Ten News Network

नोएडा :- लोगों की सेहत के साथ नोएडा का पर्यावरण भी अच्छा रहे, इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए नोएडा के 62 पाइंट पर ई साइकिल की शुरुआत करने की बात कही थी।

 

जिसके लिए ऑथोरिटी की तरफ से नोएडा में 62 ई साइकिल शेल्टर पॉइंट बनाए भी गए। जिसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने 1 करोड़ 7 लाख रुपये खर्च किए है , लेकिन नोएडा अथॉरिटी के सामने इस योजना को लेकर चुनोतियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, ई साईकल प्रोजेक्ट के संचालन के लिए 6 बार टेंडर निकाला गया, लेकिन इस प्रोजेक्ट के संचालन को लेकर कोई भी कंपनी रुचि नही दिखा रही है। ऐसे में नोएडा अथॉरिटी पहले इस इस योजना के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये खर्च कर चुका है। अब इस योजना को पटरी पर लाने में नोएडा अथॉरिटी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अथॉरिटी के अफसरों के मुताबिक शहर में ई-साइकिल के लिए 62 डॉकिंग स्टेशन बनाए गए। इस योजना के तहत हर स्टैंड पर 10 ई-साइकिल खड़े करने की बात कही गयी थी। हालांकि योजना को कामयाब बनाने के लिए शुरुआत के 4 से 8 महीने तक 5 साइकिल से शुरुआत होने की बात कही गयी थी। लेकिन अब तब अथॉरिटी को इस प्रोजेक्ट का टेंडर लेने वाला ही नही मिल पाया है। जिसको लेकर हमने ऑथोरिटी के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।

 

इन जगहों पर बनाये गए है ई – साईकल शेल्टर

नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर-2 एसबीआई बैंक, सेक्टर-3 भूमिगत वाहन पार्किंग, सेक्टर-6 प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-12 जेड ब्लाक मार्केट, सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-16 ए एपीजे स्कूल, सेक्टर-18 बहुमंजिला पार्किंग, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-20 प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-21 ए नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-25 मार्केट, सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर-30 जिला चाइल्ड अस्पताल, सेक्टर-33 एआरटीओ ऑफिस, सेक्टर-38 ए बॉटेनिकल गार्डन बस डिपो, सेक्टर-38 ए बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास होगा।

 

इसी तरह से सेक्टर-39 सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-39 जिला संयुक्त अस्पताल, सेक्टर-44 महामाया स्कूल सेक्टर-50 मार्केट, सेक्टर-52 मार्केट की अंदरूनी सड़क, सेक्टर-57 एयरटेल ऑफिस, सेक्टर-58 पुलिस चौकी, सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-60 एवीपी रोड, सेक्टर-62 टॉट मॉल मार्केट, सेक्टर-62 बी ब्लॉक मार्केट, सेक्टर-62 सैमसंग बिल्डिंग आदि जगहों पर डॉकिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.