पंकज सिंह ने नोएडा में बन रहे 6 लेन के एलिवेटेड रोड और वैक्सीनेशन सेंटर का लिया जायजा

Ten News Network

नोएडा :- मंगलवार को नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने नोएडा डी.एस.सी. मार्ग (अगाहपुर-बरौला-सलारपुर-भंगेल) पर प्रगतिरत 6 लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहाँ पर चल रहे कार्य की प्रगति पर अधिकारियों से बात की और साथ ही डिटेल्ज़ रिपोर्ट्स भी समझी।

इसके साथ ही 7X सोसाइटी एवं सेक्टर 100-107 के निवासियों के लिए इस एलिवेटेड रोड पर चढ़ने एवं उतरने हेतु सेक्टर-107, सेक्टर-47 एवं सेक्टर-49 के पास लूप से जोड़ने की योजना का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस एलिवेटेड रोड के बनने से इसके आस-पास के गावों एवं सेक्टरों में रहने वाले निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

विधायक पंकज सिंह ने जिले में चल रहे 45+ वर्ष के लोगों को निःशुल्क रजिस्ट्रेशन एवं वैक्सीनेशन कैम्प का भी जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने में वैक्सीन ही एक मात्र सशक्त माध्यम है और इसके ज़रिए हम मिलकर नॉएडा एवं पूरे भारत को कोविड-19 मुक्त बना सकते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.