सीडीओ ने किया कानीगढ़ी का दौरा
ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी आर.पी. मिश्र ने लोहिया ग्राम योजना में चयनित गांव कानीगढ़ी का दौरा किया। इस दौरान विकास से जुड़े लगभग सभी अधिकारी भी साथ रहे। सीडीओ ने गांव में बने आवास, सीसी रोड़, बिजली, हैंडपम्प, सीवर आदि का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान सीसी रोड का काम अधूरा मिला। गांव में सोलर लाइट नहीं लगी है। जल निकासी की भी समस्या है। कई शौचालय भी अपूर्ण पाए गए हैं। ग्रामीणों ने विधवा व वृद्धा पेंशन को लेकर शिकायत की है। सीडीओ का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
Comments are closed.