आबादी निवयमावली को लेकर किसानों ने दिया ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। किसान सभा व महासंघ के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन करके ओएसडी योगेन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि आबादी नियमावली एक वर्ष से शासन में लंबित है। जिसकी वजह से आबादी प्रकरणों का निस्तारण लटका हुआ है। लीज बैक के लिए सिंगल विंडो बनाने की मांग की गई। जहां पर आवश्यक कागजात की लिस्ट चस्पा की जाए। यहां किसान अपने पेपर जमा करेंगे और उनका लीज बैक किया जाए। किसानों के दस प्रतिशत आवासीय भूखंडों का बैकलीज का निपटारा तुरंत किया जाए। भूखंडों का विकास नोएडा प्राधिकरण के तर्ज पर किया जाए। 7.5 प्रतिशत किसान कोटे के प्लाटों के बैक लॉग को विशेष सेक्टर स्कीम लाकर समाप्त किया जाए।

Comments are closed.