पतंजलि युवा भारत ने लगाया अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल कैंप, पढ़े पूरी खबर

Ten News Network

नोएडा :– 21 जून को विश्व योग दिवस है , सभी चाहते है कि इस बार योग कुछ खास रहे , जिससे योग दिवस मन जाए , साथ ही कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित न हो। वही इस मामले में टेन न्यूज़ नेटवर्क ने पतंजलि युवा भारत के मुख्य योग शिक्षक सचिन कुमार से खास बातचीत की।

पतंजलि युवा भारत के मुख्य योग शिक्षक सचिन कुमार ने कहा कि पतंजलि युवा भारत के मुख्य योग शिक्षक एवं वाईसीबी आयुष मंत्रालय भारत सरकार के योग टीचर एवं एग्जामिनर होने के नाते कोरोना काल को देखते हुए ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल शिविर लगाया गया है , ताकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लोगों को प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी जा सके।

उन्होंने कहा इस वर्ष भी सभी की सुरक्षा की दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी ऑनलाइन के माध्यम से ही बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के इस दौर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए योग की सराहना बड़े पैमाने पर लोग कर रहे हैं और योग की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

योग करने वालों की इम्यूनिटी इतनी मजबूत हो जाती है कि उन्हें या तो कोरोना हुआ नहीं , यदि किसी को हो भी गया तो वह छू के निकल गया । यह बात अब बड़े पैमाने पर लोगों को समझ में आ रही है और योग के प्रति दिन प्रति दिन देश ही नहीं विदेशों में भी बहुत तेजी से लोगों का रूझान बढ़ रहा है।

मुख्य योग शिक्षक सचिन कुमार के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम, एवं ध्यान कराया और सभी साधकों ने सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन ही नहीं योग को रोजाना की दिनचर्या में अहम स्थान देने का प्रण भी लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.