बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत – हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार

गे्रटर नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र कस्बे में देर रात एक अज्ञात बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जारचा कोतवाली क्षेत्र के खगौड़ा गांव का रहने वाला रमेश सोमवार को किसी काम से गे्रटर नोएडा गया था। देर रात वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह जारचा कोतवाली क्षेत्र खगौड़ा गांव स्थित पुलिया के पास पहुंचा। इस बीच उसे एक बेकाबू अज्ञात कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके प पहुंची पुलिस ने उसे राहगीरों की मदद से उठा कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मोके से फरार हो गया। मामले की शिकायत अभी तक परिजनों ने कोतवाली में दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि अगर परिजनों घटना की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराते है। तो वह मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगी।

 

Comments are closed.