प्रदेश में चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण ने लगाए 11,000 पौधे, विधायक धीरेंद्र सिंह ठाकुर रहे मौजूद

Ten News Network

Greater Noida: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “वृहद वृक्षारोपण अभियान 2021” की शुरुआत आज पूरे प्रदेश में की गई। जिसके तहत आज यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में भीवृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह एव प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुद्धनगर पी० के० श्रीवास्तव उपस्थित रह कर यमुना प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की।

इसके साथ ही कार्यक्रम में प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण जैसे मोनिका रानी- अपर मुख्य कार्यपालक, रविन्द्र कुमार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेन्द्र भाटिया (विशेष कार्याधिकारी), सदानन्द गुप्ता (विशेष कार्याधिकारी), महराम सिंह (विशेष कार्याधिकारी), आनन्द प्रताप सिंह महाप्रबन्धक (वित्त), के० के० सिंह महाप्रबन्धक (परियोजना) शुभा सिंह महाप्रबन्धक (कार्मिक), ऋतुराज व्यास महाप्रबन्धक (नियोजन) आनन्द मोहन सिंह उप निदेशक (उद्यान) एंव अन्य प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यमुना प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए शासन द्वारा निर्धारित 50000 पौधे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मानसून सत्र में ही लगभग 70000 पौधे लगाये जाने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसके तहत आज प्राधिकरण के विभिन्न ग्रीन बैल्ट एंव सड़को पर 11000 पौधों का रोपण किया गया। विभिन्न सड़कों ग्रीन बैल्टों एंव पार्को में नीम, जामुन, गुलमोहर, चकरेसिया, पीपल, बरगद, चम्पा, अशोक आदि पौधे लगाये जाने का प्राविधान किया गया है।

सालारपुर अण्डरपास के पास स्थित प्राधिकरण की नर्सरी से ग्राम वासियों को पर्यावरण जागरूकता अभियान के अर्न्तगत निशुल्क पौध वितरण का कार्यक्रम भी किया गया हैं। जिसमें क्षेत्र के ग्रामवासियों को निशुल्क पौध उपलब्ध कराए गए। सैक्टर 28 के पास स्थित ग्रीन बैल्ट क्षेत्र में स्मृति वनवाटिका के रूप में कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों की यादों के प्रतीक स्वरूप विभिन्न परिवारों द्वारा पौधारोपण के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें कोई भी परिवार अपनो की याद में पौध लगा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.