ग्रेटर नोएडा : दिनदहाड़े प्लॉट पर काम करा रहे युवक को ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उतारा मौत के घाट, पढें पूरी खबर
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :- ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर युवक की हत्या कर फरार हो गए ।
बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंच गए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और जांच शुरू कर दी ।
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गांव के पास एक प्लॉट पर काम कर आते समय संदीप नामक युवक की बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया ।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैला दी , सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ते नजर आए , वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मृतक संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि आरोपी और मृतक एक दूसरे के परिचित हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा , सनसनीखेज वारदात है जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।