प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और दुर्व्यवहार पर नोएडा में कांग्रेसी आक्रोशित, किया धरना प्रदर्शन
Ten News Network
नोएडा :– लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद यूपी में सियासी उबाल आ गया है। कानपुर , एनसीआर सहित नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता व मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने को लेकर कांग्रेसी आंदोलित हैं। दो किसानों की मौत और दर्जनों घायल होने के बाद लोगों के परिजनों से मिलने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ लखीमपुर जा रही थींं कि आज की भोर में उनको हिरासत में ले लिया।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को रिहा करो योगी सरकार इस्तीफा दो आदि नारे लगाकर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी।
कांग्रेसियों ने अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एवं भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी और उनके साथ दुर्व्यवहार पर नोएडा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने झंडा बैनर के साथ इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है। किसी भी नेता को प्रभावित लोगों ने मिलने से रोक रही है।