ग्रेटर नॉएडा वासियों को जल्द मिलेगी एलईडी स्ट्रीट लाइट्स और गंगा जल की सौगात, दिवाली पर सीईओ नरेंद्र भुषण ने किया वादा

Ten News Network

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भुषण ने दिवाली से ठीक पहले शहर वासियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। टेंन न्यूज़ से बातचीत में नरेंद्र भुषण ने बताया की ग्रेटर नोएडा में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम तेज़ी से चल रहा है। परी चौक पर लगभग 1 किलोमीटर तक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लग गई है और आने वाले 6 महीनों के भीतर पूरे ग्रेटर नोएडा में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लग जाएंगी।

इसी तरह से, गंगा जल जिसका इंतज़ार ग्रेटर नॉएडा निवासी 2006 से कर रहे है, वो भी लगभग 1 महीने के अंदर शहर वासियों के लिए उपलब्ध हो जायेगा।

पर्यावरण को बचाने की लगाई गुहार

सीईओ नरेंद्र भुषण ने शहर वासियों को दिवाली कि शुभकामनाएं देते हुए इस दिवाली पर पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा की पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पटाखे छोड़े तो तो वहीं छोड़े जो मान्य है, जिन्हें उच्च न्यायालय ने अनुमति दी है।

कोविड नियमों का पालन ज़रूरी

सीईओ नरेंद्र भुषण ने सभी शहर वासियों से कोविड के मद्देनज़र सावधानी बरतने कि भी अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से हम लोग उभर रहे हैं और टीकाकरण अभियान बहुत अच्छा चल रहा है, पर जब तक यह बीमारी पूर्ण रूप से समाप्त ना हो तब तक सावधानी बरतने की ज़रूरत है। “त्योहारों में लोगो से मिलते समय हमेशा कोविड नियमों का पालन करें,” सीईओ ने कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.