चुनावी महौल में यूपी के किसानों का दिल्ली में प्रदर्शन

Ten News Network

New Delhi: पूरे हिंदुस्तान में लगभग एक साल से दिल्ली की सीमाओं और अलग अलग राज्यों में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को काला कानून बता रहे हैं। आज दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के किसानों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया।

किसानों के साथ धरना दे रहे मनोज कुमार पटेल ने कहा की 75 वर्ष की आज़ादी में सत्ता की गलत नीतियों के कारण किसान, मजदूरों को उनका हक़ नहीं मिला और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत हीं खराब हुयी है। जिसके कारण बहुत सारे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। फसल को उगाने में बहुत कीमत लगती है लेकिन उसका उचित मूल्य नहीं मिलता है।

सरकारों को किसानों की पीड़ा समझनी चाहिए लोकतंत्र में सबका अधिकार समझना चाहिए। महंगाई आसमान छू रही है लेकिन किसानों की आय नहीं बढ़ रही है। इस मांग को लेकर किसानों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

आपको बतादें की अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं और उत्तर प्रदेश में किसान भारी संख्या में हैं। ऐसे में धरना में मौजूद किसानों ने कहा की हमारी मांगों को अगर सरकार नहीं मानती है तो हम सब किसान एक मोर्चे पर आ कर सरकार को सबक सिखा देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.