आटीबीपी कैंप में मनाया गया स्थापना दिवस

ग्रेटर नोएडा। 39वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, लखनावली कैम्प परिसर में बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वाहिनी का 7वां स्थापना दिवस। इस अवसर पर हिमवीरों द्वारा मनोहारी फोर्स परेड का प्रदर्शन किया गया व राजेश कुमार तोमर, सेनानी द्वारा परेड की सलामी ली गयी। इस अवसर पर सेनानी ने बताया कि यह वाहिनी वर्ष 2008 में गठित की गयी थी व तब से तक यह वाहिनी कुशलतापूर्वक अपने कार्यों को उत्कृष्टता से अंजाम दे रही है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। अंत में उनके द्वारा बताया गया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देष का अग्रणी सैन्य बल है व हमें इस बल का हिमवीर होने पर फक्र है।

Comments are closed.