पुलिस ने चलाया बैंकों में चेकिंग अभियान.
एसएसपी के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अपनी एरिया में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कई बैंकों में खामियां भी पाई गई, जिसे लेकर बैंक अधिकारियों को फटकार भी लगाई गई।
नॉलेज पार्क 3 के थाना प्रभारी दलिप कुमार विष्ट ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर उन्होंने नॉलेज पार्क, तुगलपुर, कैलाश हॉस्पिटल में स्थित बैंकों की चेकिंग की। बैंक में उपस्थित लोगों की चेकिंग की गई। बैंक में जो बगैर किसी काम के थे, उन्हें बाहर निकाला गया। एक-दो बैंकों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था अच्छी नहीं मिली, जिस पर बैंक अधिकारियों को फटकार लगाई गई है।
वहीं, दनकौर कोतवाली पुलिस ने भी कस्बे में स्थित बैंकों में जाकर चेकिंग की है। सभी बैंकों को आदेश दिया गया है कि जब भी वे कहीं पर कैश लेकर जाएं, तो पुलिस को जरूर सूचना दें और साथ में पुलिस को लेकर भी जाएं।
Comments are closed.