सड़क सुरक्षा के लिए रणनीती बनाई​ ​

सड़क सुरक्षा के लिए रणनीती बनाई

​ ​एनईए व मानव सेवा समिति के तत्वावधान में आज सेक्टर-6 स्थित एनईए के कार्यालय पर उपस्थित सदस्यों ने सड़क सुरक्षा विषय पर विस्तृत चर्चा कर आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जाये इसकी रणनीति तैयार की। जिसके तहत करीब सवा सौ जागरूक व्यक्तियों की एक टास्क फ़ोर्स बनाकर नोएडा में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस फ़ोर्स के साथ मिलकर नीति बनायी जायेगी। इसके लिए हमारे सदस्य चौराहों पुलिस के साथ खड़े होकर कुछ माह लगातार कार्य करेंगे। आज की बैठक में सभा के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने दुर्घटना के कारण हाल ही में स्कूल टीचर की दर्दनाक मौत पर अफसोश जताते हुए कहा कि यह हादसा नहीं अपितु एक अशिक्षित वाहन चालक और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है। यातायात पुलिसकर्मी सिर्फ उगाही के लिए सड़क किनारे खड़े होते हैं और उगाही के लिए वाहन चालकों द्वारा नियमों को टूटने का इन्तजार करते हैं। हमारे द्वारा प्रसाशन से शिकायत करने पर पुलिस कर्मियों की कमी की दुहाई देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

  सभा के संयोजक यू के भारद्वाज ने कहा कि एक्सीडेंट में किसी की जान जाना सबसे ज्यादा दुखदायी है अचानक जिनके अपने बिछुड़ते हैं वो जीवन भर हँस नहीं पाते। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस के साथ सामूहिक रूप से मिलकर कार्य करेंगे और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन काराएंगे। एनपीडीए अध्यक्ष जगबीर खटाना ने नोएडा में अधिक पुलिस कर्मियों की माँग रखी। सभा को एकमत से निर्णय लेकर नोएडा सोशल टास्क फ़ोर्स का नाम दिया गया जिसके सभी सदस्य मिलकर यातायात व्यवस्था के सुधार का कार्य करेंगे और आज कुछ सदस्य प्रातः नौ बजे शिक्षिका के घर सी-92, सेक्टर-52 पर जाकर मृतिका के परिवार सांत्वना व भविष्य में उनके द्वारा की जा रही क़ानूनी कार्यवाही में पूरा साथ देंगे। चर्चा में वी के सेठ, आर एल लवानिया, करुणेश शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, अरुण शर्मा, ओमवीर अवाना, महेश शर्मा, विनोद जादौन, राजन खुराना, पियूष मंगल, सुरेंदर मलिक, अनिल खन्ना, अतुल गौड़, अतुल मित्तल, शिव तिवारी, एम एल शर्मा, ध्रुव अग्रवाल, सुभाष सागर आदि ने भी अपने विचार रखे तथा सभा में एम एस बुतालिया, विमल खन्ना, दर्शन गेरा, प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र पचौरी, केसर सिंह, संदीप अग्रवाल, अमन भारद्वाज आदि काफी गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Comments are closed.