आम्रपाली हॉस्पिटल में डाइबीटीज सेमिनार का आयोजन
LOKESH GOSWAMI
आम्रपाली हॉस्पिटल में डाइबीटीज सेमिनार का आयोजन का आयोजन किया गया .इस सेमिनार में डाइबीटीज के मरीज समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया सेमिनार में आम्रपाली हॉस्पिटल के वरिष्ट फिजिसियन और डाइबटलॉजिस्ट डॉक्टर अमित गुप्ता ने मधुमेह सम्बंधित कई पहलु पर बातचीत की और इस रोग के बारे में लोगों को जागरूक बनाया इस सेमिनार में क्या है मधुमेह, मधुमेह के लक्षण, इसका इलाज और इसका बचाओ पर जानकारी दी गयी.. वहीँ इस मौके पर डॉक्टर अमित गुप्ता ने कहा की भारत में डाइबीटीज एक गंभीर समस्या है बढते शहरीकरण, आधुनिक युग की समस्याऍं व तनाव, अचानक खानपान व रहन-सहन में आये परिवर्तन, खान पान और शारीरिक श्रम की कमी के कारण मधुमेह हमारे देश में आजकल तेजी से बढ रहा है।क्या है मधुमेह : मधुमेह या चीनी की बीमारी एक खतरनाक रोग है। यह बीमारी में हमारे शरीर में अग्नाशय द्वारा इंसुलिन का स्त्राव कम हो जाने के कारण होती है …..रक्त ग्लूकोज स्तर बढ़ जाता है, साथ ही इन मरीजों में रक्त कोलेस्ट्रॉल, वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते हैं। धमनियों में बदलाव होते हैं। इन मरीजों में आँखों, गुर्दों, स्नायु, मस्तिष्क, हृदय के क्षतिग्रस्त होने से इनके गंभीर, जटिल, घातक रोग का खतरा बढ़ जाता है मधुमेह के प्रमुख लक्षणः

Comments are closed.