आप पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी पर साधा निशाना , कहा ऑडिट रिपोर्ट में लापरवाही आई सामने

Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha

Galgotias Ad

साउथ दिल्ली नगर निगम की ऑडिट रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। साउथ दिल्ली नगर निगम की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए आप पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने नगर निगम में हजारों करोडों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।


आम आदमी पार्टी ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर अगले हफ्ते एसीबी में नगर निगम में उस वक़्त के मेयर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराएगी।

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि
साउथ दिल्ली नगर निगम की ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में जानकारी दी गयी है। वो एमसीडी जो हर दूसरे महीने सफाई कर्मचारियों और डॉक्टर की हड़ताल करवाकर दिल्ली की गति रोक देते हैं, वो एमसीडी प्रॉपर्टी टैक्स के मामले में अब सवालों के घेरे में हैं।

उन्होंने कहा कि 1177 करोड़ का प्रोपर्टी टैक्स साउथ दिल्ली नगर निगम की तरफ से नही वसूला गया। जानी मानी कमर्शियल फार्म हाउस , जहां सबसे महंगी शादी होती है उस फार्म हाउस को कृषि भूमि बताया गया है।

ऐसे कई टैक्स हैं , जो नगर निगम द्वारा नही लिया जाता है। नगर निगम गड़बड़ियों पर ध्यान नही दे रही है।विजलेंस विभाग भ्रष्टाचार रोकने का काम करता है लेकिन विजलेंस विभाग ने कई मामलों में सालों से चार्जशीट तक दाखिल नही की।

पूरी दिल्ली में सेल फोन टॉवर्स अवैध हैं। टावर लगाने के लिए 1 लाख रुपए की फीस नगर निगम द्वारा ली जाती है। 1672 लोगों ने टावर्स लगाने की अनुमति मांगी लेकिन 659 को अनुमति मिली, इसके बावजूद सभी 1672 टॉवर चल रहे हैं। टॉवर बनाने के लिए अस्थायी स्ट्रक्चर बनाये गए हैं। नगर निगम ने अवैध मोबाइल टॉवर को नही हटाया। रिश्वत देकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है”

“ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक हजारों करोडों का भ्रष्टाचार सामने आया है। इस रिपोर्ट के आधार पर आम आदमी पार्टी एंटी करप्शन ब्रांच में अगले हफ्ते शिकायत करेगी। जिस विभाग में, अलग अलग टाइम में भ्रष्टाचार हुआ और उस वक़्त के मेयर के खिलाफ एन्टी करप्शन ब्रांच में शिकायत होगी”

Leave A Reply

Your email address will not be published.