यस बैंक को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बड़े डिफॉल्‍टर उनके मित्र

ROHIT SHARMA / HARINDER SINGH

Galgotias Ad

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यस बैंक की खराब माली हालत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पत्रकार वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि एक बहुत बड़ा मामला आया है यस बैंक घोटाले का। 21 लाख खाताधारकों में त्राहि मची हुई है। उनके भविष्य पर सावलिया निशान लग गया है।

 

इस पर सरकार गोलमोल जवाब देती है। बड़े डिफॉल्टर भारतीय जनता पार्टी के मित्र हैं। सरकार इनके समर्थन में है।अनिल अंबानी पर यस बैंक का 13 हजार करोड़ लोन यस बैंक के बड़े डिफाल्टर में अनिल अंबानी ग्रुप पर 13 हज़ार करोड़ का लोन है। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चन्दा दिया।

एस्सेल ग्रुप 3300 करोड़ का कर्ज लिया है, जिसमें 40 करोड़ का चंदा भाजपा को दिया है। रेडियस देवेलोपर्स पर 1200 करोड़ डिफाल्ट हैं। जिन्होंने 50 लाख रुपये का चंदा भाजपा को दिया है। देवेलोपर्स 1200 करोड़ के डिफाल्टर हैं इन्होंने भाजपा को 10 करोड़ रुपये का चंदा चन्दा दिया है। आम आदमी का पैसा इनसे लुटवाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.