Anti Romeo squad not enough to handle, miscreants of Jewar

antiromiyo

ग्रेटर नोएडा – उत्तर प्रदेश मे शपथ लेते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतिरोमियो नाम पुलिस की टीम बनाई जो महिलाओ और लड़कियो की सुरक्षा करेगी और स्कूल कॉलिजो मे छेड़ छाड़ करने वाले लड़को को पकड़ कर उनको दण्डित क्यूकरेगी और जेल भी भेजा जायेगा , लेकिन लगता है कि जेवर मे इसका कोई असर नही दिखाई दे रहा है तभी तो मनचले लड़के स्कूल और कॉलिज से आती जाती लड़कियों को बीच रह छेड़ते है और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है और पुलिस इंतजार करती है किसी बड़ी घटना का, जेवर कस्बा जहांगीरपुर में बुधवार सुबह दबंगों ने 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने बताया कि छेड़छाड़ के वक्त उसने कई बार 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन न पुलिस से कोई मदद मिली और न ही महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा बनाया गया एंटी रोमियो दस्ता मौके पर पहुचे, छात्रा के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पंचायत की गई, जिसमें पीड़ित छात्रा पर समझौते का दबाव बनाया गया। वहीं पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। जहांगीरपुर कस्बा निवासी छात्रा बाजार जा रही थी। रास्ते में कस्बे के ही कुछ दबंगों ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। छात्रा ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

STORY. PHOTO BY JITENDER PAL- TEN NEWS

Leave A Reply

Your email address will not be published.