मान्यता के लिए आवेदन अप्रैल में ही संभवावना।

बगैर मान्यता वाले स्कूलों के लिए खुश खबरी है। शिक्षा विभाग अगला शिक्षा सत्र अप्रैल माह से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि एक अप्रैल से ही मान्यता के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे और छह महीने के अंदर मान्यता भी दे दी जाएगी।
गौरतलब है कि यूपी शिक्षा विभाग अपने शिक्षा का पैटर्न सीबीएसई की तरह करना चाहता है। सीबीएसई की तरह ही शिक्षा सत्र की शुरूआत करना चाहता है। इसके लिए लखनउ में मीटिंग हुई थी और शिक्षा सत्र को अप्रैल से शुरू करने की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षा सत्र की शुरूआत अप्रैल से होता है, तो बगैर मान्यता वाले स्कूलों को मान्यता जल्द मिल जाएगा। सत्र सुधरने के कारण मान्यता के लिए अप्लाई अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगे। मई माह तक मान्यता के लिए अप्लाई किया जाएगा और उसके बाद मीटिंग करके जुलाई तक आवेदन पत्रों की जांच शुरू कर दी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा सत्र में सुधार आने से मान्यता के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी अप्रैल से ही शुरू कर दी जाएगी। इससे स्कूल संचालकों को काफी फायदा होगा।

Comments are closed.