केजरीवाल ने नेताओं को दिए निर्देश, 1 हजार से अधिक जनसभाएं कर महिलाओं के लिए फ्री मैट्रो और बस को लेकर आम जनता से ले राय

ROHIT SHARMA / JITENDER PAL

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर सभी विधायक , पार्षद और महिला संगठनों के साथ बैठक की । इस बैठक में महिलाओं के लिए डीटीसी बस और मैट्रो मुफ्त के विषय पर चर्चा की गई ।

साथ ही इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों , पार्षद और महिला संगठनों को निर्देश दिए है कि दिल्ली के अंदर एक हज़ार से ज्यादा जनसभा कर जनता की राय पूछो , साथ ही एक हफ्ते के अंदर सारी रिपोर्ट सीएम को देंगे ।



वही इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता करते हुए इस बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में बताया , उनका कहना है कि दिल्ली के सभी विधायक , पार्षद और महिला संगठन एक हफ्ते में एक हज़ार जनसभा करेगी ।

इस जनसभा में लोगों से पूछा जाएगा कि महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार ने मैट्रो और बस में सफर मुफ्त करने के लिए योजना ला रही है , क्या ये योजना सही है । साथ ही उनसे पूछा जाएगा कि बीजेपी इस योजना के खिलाफ है , क्या उन्हें इस योजना से कोई दिक्कत है । वही एक हफ्ते के अंदर सभी विधायक , पार्षद और महिला संगठन सारी रिपोर्ट सीएम को देंगे ।

आपको बता दे कि मनीष सिसोदिया गर्मी में अपनी कार से उतरकर डीटीसी और क्लस्टर बसों में सवार हुए। उन्होंने मेट्रो और बसों को महिलाओं के लिए फ्री करने की दिल्ली सरकार की योजना पर महिलाओं से बात की और उनसे सुझाव लिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.