अरविंद केजरीवाल के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर उनके बेटे और बेटी ने इस अंदाज में दी बधाई

Abhishek Sharma/Lokesh Goswami Tennews New Delhi :

Galgotias Ad

विधानसभा के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी की एक बार फिर सरकार बन रही है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने चुनाव में जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी को एक बार फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में मात खानी पड़ी।

22 साल से दिल्ली की सत्ता का सूखा झेल रही बीजेपी के लिए इस बार किसी चमत्कार की उम्मीद थी। क्योंकि पार्टी ने इस बार का चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा था।

दिल्ली में आप की जीत पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बच्चों का बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘हमने इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं की थी। अरविंद ने 5 साल मेहनत की थी, तभी लोग खुश थे। अरविंद ने जनता का विश्वास कमाया है। लोग कह रहे थे कि वो अरविंद को ही वोट देंगे। दिल्ली की जनता ने जवाब दे दिया।’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सुनीता ने कहा, ‘ओछी चीजें लोगों को नहीं बोलनी चाहिए. हमें दिल्ली पर पूरा भरोसा था। जनता ने सच को जिता दिया। राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए।’

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने भी आप की इस जीत पर खुशी जाहिर की। हर्षिता ने कहा कि जनता ने काम करने की वजह से वोट दिया। शिक्षा, बिजली, पानी, सीसीटीवी पर वोट दिया। 5 साल में हुए कामों को लोगों ने सराहा। सभी लोग बहुत खुश हैं। विपक्ष को पूरी तरह से जवाब मिल गया है। धर्म की राजनीति से अब वोट नहीं मिलेंगे।’

अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने कहा कि सब बहुत खुश हैं. दिल्ली की जनता ने बहुत अच्छा गिफ्ट दिया। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता का आज बर्थडे भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.