राज्य परिवहन मंत्री का एआरटीओ का औचक निरिक्षण, गंदगी देख अधिकारीयों की ली क्लास

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Noida (26/08/19) : परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने आज नोएडा के सेक्टर 32 स्थित एआरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। उनके यहां पहुंचते ही मौके पर हड़कंप मच गया। कार्यालय पर उन्होंने यहां आए आवेदकों से जानकारी मांगी।

इस दौरान सभी ने ऑनलाइन व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगली बार अगर गंदगी मिली तो सभी पर कार्रवाई होगी।



कमरों में फैली फाइलों को भी सुव्यवस्थित करने को कहा। इसी बीच एक शख्स ने आरसी में देरी होने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने संबंधित कर्मी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी के आदेश एआरटीओ प्रशासन को दिए।

परिवहन मंत्री ने लोगों से सुझाव भी मांगे। अधिकारियों से बात कर राजस्व में आई कमी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डग्गामार बसों पर कार्रवाई समेत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर राजस्व को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उनकी टीम कठोर परिश्रम कर प्रदेश की जनता की हर सुविधा का ख्याल रख रही है।

तस्वीरों में दिख रहे उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया जिन्हे हाल ही में मंत्री बनाया गया है। परिवहन विभाग का चार्ज लेते ही उन्होंने पहला औचक निरिक्षण नोएडा का किया। जहाँ वो काम से संतुष्ट दिखे और उन्होंने कहा की योगी जी जनता के लिए काम कर रहे है। ये सभी अधिकारी भली भाँती जान ले।

इस लिए जनता को दिक्कत न हो वही कुछ लोग अपनी समस्या लेकर आये तो उन्हें तत्काल ही निस्तारण भी कर दिया गया। लेकिन कार्यालय में साफ़ सफाई का बेहद आभाव रहा जिसपर अधिकारियो को फटकार भी लगाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.