एसोकॉम इंस्टिट्यूट में दो दिवसीय केक कार्यशाला का आयोजन

Galgotias Ad

GREATER NOIDA- LOKESH GOSWAMI  2

एसोकॉम इंस्टीट्यूट ऑफ बेकरी टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एआईबीटीएम) में  दो दिवसीय बेसिक और फोंडेंट केक बनाने का  कार्यशाला आयोजन किया गया I एसोकॉम  इंडिया के साथ ही राष्ट्रीय कौशल विकास निगम – एनएसडीसी भी इस दो दिवसीय कार्यशाला में भागीदार रहा। कार्यकारी शेफ अतिकुर रहमान ने इस दो दिवसीय कार्यशाला में उत्सुक और उत्साही छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में प्रवेश “पहले आओ पहले पाओ ” के आधार पर किया गया और छात्रों ने उत्सुकतापूर्वक इस कार्यशाला में हिस्सा लिया।

कार्यशाला के पहले दिन मुंह में पानीला देने वाले केक तैयार किये गए, जिसको सजाने एवंचॉकलेट सजावट का कार्य शेफ के निर्देशों में किया गया। वही दूसरे दिन कार्यशाला में छात्रों को गम पेस्ट और फूल बनानेके साथ ही बुनियादी कलाकंद केक बनाना सिखाया गया। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों को विशेष केक बनाने सिखाए गए जिनमे मूस केक,  पनीर, पन्ना कोटा  और क्रीम कारमेल शामिल थे। प्रतिभागीयो ने इस कार्यशाला में जीतोड़ मेहनत की तो वही उनके चेहरे इस बात से खिले हुए भी थे की उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ शेफ से केक बनाना सिखने का अवसर प्राप्त हुआ। यह हर किसी के लिए एक गर्व था इसके साथ ही सत्र के सफल समापन के लिए प्रमाण पत्र भी दिए गए थे। एसोकॉम इंस्टिट्यूट  ऑफ़ बेकरी टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट  एआईबीटीएम के निदेशक, श्री राज कपूर ने कहा है की ,भारतीय बेकरी इंडस्ट्री में ज्ञान और प्रतिभा के आधार पर हो रहे इनोवेशन  प्रसंशनीय हैं।ज्ञान और कौशल की इस शाखा को और अधिक विस्तार देने की जरूरत है। उन्होंने कहाकि इस तरह की कार्यशाला से भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लक्ष्यों को पूरा करने मेंभी मदद मिलेगी ।

अनाज और बेकरी आधारित और उससे जुड़े हुए  क्षेत्रों में विकास और उसे आगे बढ़ाने केलिए हम कौशल विकास और प्रशिक्षण के क्षेत्र में कई अहम कदम उठा रहे हैं। इस क्षेत्र मेंकाम कर रहे लोगों के विकास और क्षेत्र में हो रहे नए विकास और नए पहलुओं को लेकरभी जरूरी प्रयास कर रहे हैं । एसोकॉम इंस्टीट्यूट ऑफ बेकरी टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की स्थापना तीन साल पहले हुई थी। बेकरी के क्षेत्र में काम कर रहे महत्वपूर्ण लोगों ने इसकी स्थापना में मुख्यभूमिका निभाई थी। एआईबीटीएम  इस साल बेकरी इंडस्ट्री से जुड़े दो हजार लोगों कोअपने अलग-अलग सेंटर पर प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है। एआईबीटीएम सभीअनाज आधारित उद्योगों, स्वागत सत्कार क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित करताहै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.