बीजेपी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने किया संगोष्ठी का आयोजन, राम मंदिर निर्माण पर मंत्री महेश शर्मा ने स्पष्ट किया भाजपा का रुख

Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News

बीजेपी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा नोएडा के सेक्टर 6 में स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में एक संगोष्ठी का आयोजन किया । आपको बता दे कि इस संगोष्ठी का विषय “मोदी ही क्यों? ‘प्रशन नही’…निदान” था।

इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रहे। साथ ही इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा रहे ।

संगोष्ठी के माध्यम से बीजेपी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया साथ ही इन सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा ने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि करोड़ों देशवसियों कि ये भावना है, भगवान राम कण-कण में बसे हैं। सभी चाहते हैं की भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनें। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद और बधाई देता हूँ जो राम मंदिर के निर्माण में लगे हैं। बीजेपी पार्टी संवैधानिक तरीक़े से राम मंदिर निर्माण करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी, सरकार, संकल्पबद्ध हैं और करोड़ों लोग, राम भक्तों सपना है कि जल्द ही राम मंदिर बनें।

मंत्री महेश शर्मा ने कहा देश कि जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं है और ऐसे में लोग मंदिर को लेकर विभिन्न तरीक़े से अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। राम मंदिर के सभी संभावित तरीक़े पर पार्टी, सरकार और करोड़ों लोग चिंतन मनन कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.