दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई रिक्शा का भारी चालान करने पर चालकों का प्रदर्शन , दी चेतावनी 

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :–  दिल्ली के जंतर मंतर पर आज बैटरी रिक्शा संघ के लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया | उन्होंने कहा की मोदी सरकार कहती है की आत्मनिर्भर बनो , जिसको लेकर हम काम कर रहे है , लेकिन दिल्ली पुलिस हमारा अवैध चालान काट रही है |

 

आज दिल्ली में 200 से ज्यादा सड़के ई रिक्शा के लिए बंद किया हुआ है , मैट्रो स्टेशन पर हमे खड़े नहीं होने देते है | एक तरफ केजरीवाल सरकार कहती है की हम पर्यावरण को सही रखने के लिए बैटरी वाहनों को लेकर आ रहे है , लेकिन ई रिक्शा के लिए 200 से ज्यादा सड़के बंद कर रखी है |

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है की ई-रिक्शा चालकों ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे अवैध चलान करने को लेकर आज जंतर- मंतर पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। ई-रिक्शा चालकों का कहना हैं,कीं हम लोग अपने घर के गहने बेचकर ई-रिक्शा ख़रीदते हैं, और परिवार को पालने की कोशिश करते हैं। लेकिन दिल्ली यातायात पुलिस ई- रिक्शा चालकों के 20-20 हजार रूपये का चालान काट रहीं हैं।

हमने इस सम्बंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन लिख कर अपनी परेशानियों से अवगत कराया हैं, हमारी माँग हैं कि ई-रिक्शा परमिट जल्द से जल्द रिंन्यू करना तथा दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग में फ़िटनेस के नाम पर अवैध जुर्माना लगाना,सभी पेट्रोल पंपो और सभी मेट्रो स्टेशन पर तथा शहर के मुख्य चौराहे पर चार्जिंग पोईंट लगाया जाए।

 

साथ ही उन्होंने कहा की अगर हमारी माँगे नहीं मानी जाती तो दिल्ली पुलिस और सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करेंगे | आज तो सिर्फ एक दिन का प्रदर्शन है , आने वाले समय लाखों की संख्या में चालकों का प्रदर्शन होगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.