नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद, सेक्टर 71में युवक को मारी गोली
ROHIT SHARMA
NOIDA : नॉएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है | बीती रात एक युवक को दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मरी और मौके से फरार हो गए।
ताजा मामला नॉएडा के सेक्टर 71 का है जहाँ एक युवक खाना लेने होटल गया था। तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और युवक के ऊपर पिस्टल तान दी। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मोके से फरार हो गए। घायल युवक को आनन फानन में निजी हॉस्पिटल भर्ती कराया। वही घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस भी अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी।
वही पुलिस का पूरी घटना के बारे में ये कहना है की सेक्टर 72 में रहने वाले मोहित नाम के युवक को दो अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर 71 के पास गोली मारी है | जिसे उपचार के लिए नॉएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस सभी शाक्षो को इखट्टा कर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस की माने तो मामला आपसी रंजिस का बताया जा रहा है।