बिसरख – रामायण काल के अवशेष मिल सकतें हैं – पुरातत्व विभाग से इसकी जांच

Galgotias Ad

समाज सेवी संस्था राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन  के 06 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने  संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रशान्त  त्यागी के नेतृत्व में  आज पर्यटन मंत्रालय,  नई दिल्ली जाकर केन्द्रीय  पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मुलाक़ात कर एक ज्ञापन पत्र  सौंपा। ज्ञापन पत्र  के माध्यम से मांग की गयी है की ग्राम बिसरख, जिला गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश  चूँकि रावण की जन्म स्थली है तथा यहाँ रामायण काल के समय स्थापित  ”शिव लिंग” भी साक्षात मौजूद है, जहाँ आज विशाल शिव मंदिर बना हुआ है। बिसरख का वर्णन स्वयं भगवान राम ने भी कई बार किया है, जिसका कई धार्मिक ग्रंथों व् रामायण में भी प्रमाण मिलता है यदि केन्द्रीय  पर्यटन मंत्रालय,   भारतीय पुरातत्व विभाग  द्धारा इस स्थान का सर्वेक्षण   व्  खोज बीन कराइ जाए तो यहाँ पर रामायण काल के अवशेष मिल सकतें हैं,  जो समस्त विश्व के लिए बहुत बड़ी खोज साबित होगा। पूरे विश्व से पर्यटक इस स्थान को देखने आएंगे,  जिससे यह स्थान विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान भी स्थापित करेगा। इसी के साथ साथ यह पर्यटन मंत्रालय के लिए भी एक महत्पूर्ण उपलब्धि साबित होगा।  डॉ. महेश शर्मा ने आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही पुरातत्व विभाग से इसकी जांच करा, रिपोर्ट मँगाकर  अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव अनस जावेद, अंकित आरोड़ा, पदमा दीक्षित, छाया राय, शारदा चतुर्वेदी उपस्थित  रहीं। lokadhikar

Comments are closed.