आप नेता दुर्गेश पाठक का बयान , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने माना, उनके पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त , पढ़े पूरी खबर

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा । उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 2017 के एमसीडी चुनावों में अपने भ्रष्ट पार्षदों के टिकट काट कर नए चेहरों को मौका दिया था, लेकिन यह नए चेहरे भी भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा के पूर्व पार्षदों से भी आगे निकल गए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी एक साक्षात्कार में स्वीकार कर लिया है कि उनके पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और आगामी एमसीडी चुनाव में नए चेहरों को मौका देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व पार्षदों ने जितना भ्रष्टाचार पिछले 10 वर्षों में किया, उससे अधिक भ्रष्टाचार भाजपा के वर्तमान पार्षदों ने चार साल में किया है।

 

 

दिल्ली की जनता अब भाजपा के छलावे में नहीं आएगी और आने वाले एमसीडी के चुनाव में उसे घर पर बैठा देगी। दुर्गेश पाठक ने कहा कि, नगर निगम दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी पिछले 14 सालों से सत्ता में है। पिछले 14 सालों में भाजपा ने एमसीडी में भ्रष्टाचार के अलावा कोई भी काम नहीं किया है।

 

 

नगर निगम दिल्ली को हर तरफ से भाजपा के पार्षदों ने लूटा है। भाजपा के पार्षद मालामाल और एमसीडी पूरी तरह से कंगाल-बर्बाद होती रही है। इस बात को खुद भारतीय जनता पार्टी के सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने माना है कि, एमसीडी के अंदर बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। उनके पार्षद भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं।

 

 

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हर बार जब भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा तो भारतीय जनता पार्टी ने इसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की। एमसीडी के 2017 के चुनाव प्रचार अभियान में जब भाजपा के नेता दिल्ली की जनता के बीच जाने लगे तो यह मुद्दा उठा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद भ्रष्ट हैं। सभी पार्षदों ने दिल्ली को लूटा है।

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उस समय निर्णय लिया कि, किसी भी पुराने पार्षद को टिकट नहीं देंगे। क्योंकि उन पार्षदों के ऊपर भ्रष्टाचार और जनता के काम नहीं करने के आरोप हैं। भाजपा के पार्षदों के खिलाफ जनता में गुस्सा भरा पड़ा है। तब भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष ने पूरी दिल्ली के अंदर घूम घूम कर माफी मांगी। एक नया नारा ‘नए चेहरे नई उड़ान, दिल्ली मांगे कमल निशान’ निकाला।

 

 

 

तत्कालीन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 2007 से लेकर 2017 तक जिन पार्षदों ने भ्रष्टाचार किया, उन सभी पार्षदों को टिकट काट दिया है। अब उनके ऊपर भरोसा किया जाए। दिल्ली की जनता ने फिर से भरोसा करके सत्ता में बिठाया। लेकिन नए चेहरे, नई उड़ान नारे के माध्यम से नए पार्षद आए तो वो पुराने वाले पार्षदों के भी बाप निकले।

 

 

 

भाजपा के नए पार्षदों ने दिल्ली की एमसीडी को इतना लूटा कि आज चिकित्सकों को वेतन देने के भी पैसे नहीं है। मनोज तिवारी ने 2017 में दिल्ली के अंदर घोषणापत्र में कहा था कि 2 माह के अंदर दिल्ली के अंदर आपको कहीं कूड़ा दिखायी नहीं देगा। आज पूरी दिल्ली में कूड़ा-कूड़ा कर रखा है। भाजपा के पार्षद, सफाई और डॉक्टरों की तनख्वाह के पैसे भी खा गए। भाजपा के पार्षदों ने दिल्ली को कूड़े के पहाड़ दिए है।

 

 

 

आम आदमी पार्टी के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर भाजपा के पार्षद भ्रष्टाचार का निशान हैं। पिछले वाले पार्षदों ने 10 साल के अंदर जो भ्रष्टाचार किया, इन पार्षदों ने मात्र 4 साल के अंदर वो भ्रष्टाचार करके दिखा दिया है। इसका नतीजा यह हुआ कि आज खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को एक साक्षात्कार में आकर कहना पड़ रहा है कि अगले चुनाव में भी हम इन पार्षदों की टिकट काटेंगे।

 

 

 

दुर्गेश पाठक ने कहा कि, यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह खुद आदेश गुप्ता का कहना है कि हम 2022 में नए चेहरों को मौका देंगे। इसका मतलब यह हुआ कि आदेश गुप्ता ने भी मान लिया कि जो पार्षद हैं वो पुराने वालों से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले हैं। दिल्ली बीजेपी का एमसीडी के अंदर जो शासन है वो भ्रष्टाचार करने का अड्डा बन गया है।

 

 

 

दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली की जनता को बस एक ही बात कहना चाहता हूं कि एमसीडी पर भारतीय जनता पार्टी का शासन है, जिन्होंने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। अब इनके बहकावे-छलावे में दिल्ली की जनता नहीं आएगी। एमसीडी के आने वाले 2022 के चुनाव में इसका मजा चखाएगी। सारे के सारे भ्रष्ट पार्षदों को घर पर बिठा देगी। ऐसा दिल्ली की जनता ने निर्णय लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.