ग्रेटर नॉएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम में जीत की खुशी।
Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नॉएडा के अल्फ़ा 1 के सी मार्केट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की असंम में जीत की खुशी मनाई व जनता के बीच में जा कर लड्डू बाटे और कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने संबोधित करते हुये कहा की असम विधान सभा चुनावों में जीत व अन्य प्रदेशो में भाजपा का विधान सभा चुनावो में वोट प्रतिशत बढ़ने के साथ खाता खोलना यह साबित करता है की देश की केंद्र सरकार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकाश कार्य कर रही है और आगामी यूपी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा सरकार बनेगी और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की 265 प्लस का लक्ष्य भाजपा जनता के साथ मिलकर कार्यकर्त्ता पूरा करेंगे।इस मौके पर सेवानंद शर्मा, डी.एन सिंह, कोडिनेटर मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, चंद्रवीर नागर, कर्मवीर आर्य, रवि जिंदल, आनंद भाटी , बीना शुक्ला, अदि उपस्थित रहे।