रोजाना सैकड़ों गरीबों को ढूंढ ढूंढ कर खाना पहुंचा रहे ग्रेटर नोएडा के आदित्य शर्मा
Abhishek Sharma
Greater Noida : कोरोना वायरस महामारी से आज पूरा विश्व जूझ रहा हैं। भारत में भी यह पैर पसार चुका है। जिसके चलते देश में 21 दिन का लॉक डाउन है। ऐसे में गरीबों को लॉक डाउन की मार सबसे अधिक झेलनी पड़ रही है।
वहीं गौतम बुध नगर की बात करें तो यहां भी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं। लॉक डाउन के चलते उनके दो वक्त के खाने के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में समाजसेवी बढ़-चढ़कर गरीबों की मदद कर रहे हैं।
इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता व समाजसेवी आदित्य शर्मा सादुल्लापुर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। अपनी गाड़ी में खाना लेकर रोजाना करीब 200-250 लोगों को बांट रहे हैं।
इसी क्रम में आज उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर, वैदपुरा, मिलक लच्छी, तिलपता समेत कई जगहों पर सैकड़ों लोगों को खाना पहुंचाया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता आदित्य शर्मा सादुल्लापुर का कहना है कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अपना फर्ज समझ कर गरीबों, असहायों, मजदूरों एवं झोपड़ी में रहने वाले लोगों को ढूंढ-ढूंढकर खाना पहुंचा रहे हैं।