6 फरवरी को किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय किसान यूनियन ने की यमुना एक्सप्रेस वे जाम करने की घोषणा

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय किसान यूनियन ने किसान बिल के विरोध और आंदोलन के समर्थन में छह तारीख को यमुना एक्सप्रेस वे जाम करने की घोषणा की है। घोषणा राकियू की गांव नगला हुकुमसिंह में आयोजित बैठक में की गई।

जिलाध्यक्ष इकपाल सिबाच के आवास पर आयोजित बैठक में दर्जनों गांवों से आए किसान कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष इकपाल सिबाच ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ जारी आंदोलन में वह पूरी तरह अन्य संगठनों के साथ हैं।

दिल्ली किसान आंदोलन के नेताओं ने आगामी 6 तारीख को 12 बजे से तीन बजे तक चक्का जाम का आह्वान किया है। राकियू भी इसका समर्थन करते हुए उनके संगठन के लोग तिरथली, फालेदा कट के पास यमुना एक्सप्रेस वे को जाम करेंगे।

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते और सरकार एमएसपी को कानून नहीं बना देती तब तक उनका संगठन तन मन और धन से दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का सहयोग करते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.