साहिबाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा आज हम लोग राजेंद्र नगर में एकत्रित हुए हैं हमारे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग सुबह से ही एकत्रित हुए हैं। हम पहले से ही किसान है और हमारा दायित्व बनता है की किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए हम यूपी गेट जाकर किसानों को समर्थन देकर आए।
सरकार को घेरते हुए अमरपाल शर्मा ने कहा जब सरकार को लग रहा है कि विपक्ष को यह मुद्दा मिला है ,राजनीतिक रोटियां सेकने का तो सरकार इस मुद्दे को खत्म कर दे , विपक्ष अपने आप घर पर बैठ जाएगा। तो क्यों नहीं सरकार कृषि कानून को वापस ले लेती है। इसका मतलब सरकार के कहने का कुछ और अर्थ है।
आगे उन्होंने कहा की आज हम इसलिए किसानों को समर्थन देने के लिए जा रहे हैं, क्योंकि कल घोषणा हुई है , चक्का जाम करने के लिए , तो इसमें ब्राह्मण समाज भी उनके साथ है, इसलिए हम जा रहे हैं उनका समर्थन करने के लिए।
किसानों के साथ शुरू से ही हम है , आगे उन्होंने कहा की चक्का जाम करने का यह मतलब नहीं की सड़क पर जाकर हुड़दंग मचाया जाए। इसका मतलब है अपनी गाड़ियों को 3 घंटे के लिए जहां पर भी हैं वहीं रोक दिया जाए , तो हम भी ऐसा ही करेंगे।
26 जनवरी को हुई घटना को लेकर अमरपाल शर्मा ने कहा 26 जनवरी को जो कुछ भी हुआ उसकी मैं घोर निंदा करता हूं और उसका समर्थन में कभी भी नहीं कर सकता। लेकिन उस दिन जो कुछ भी हुआ उसमें सरकार का भी फेलियर है। सरकार के इंटेलिजेंस कहां गई थी , सरकार की ताकत कहां चली गई थी? कुछ चंद लोगों ने किस तरीके से हमारे देश का मजाक बनाया।