बीकेयू के अध्यक्ष को किया पुलिस ने नजरबन्द , पढ़े पूरी खबर 

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव के आवास पर किसानों की हुई गिरफ्तारी के विरोध में पंचायत चल रही थी | तभी अचानक भारी पुलिस बल के साथ थाना फेस 3 के एस एच ओ  मौके पर पहुंच गए |

वहां पहुंचकर भारतीय किसान संगठन प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव व मेरठ मंडल अध्यक्ष सुंदर सिकंदरपुर व जिलाध्यक्ष परविंदर यादव  समेत सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति और किसानों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही प्रदेशअध्यक्ष राजेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष सुंदर सिकंदरपुर व जिलाध्यक्ष परविंदर यादव को नजर बंद कर दिया गया |

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा किसान विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकते आज का दिन को भारतीय किसान संगठन काला दिवस के रुप में  मनाएगा |

इस मौके पर कहा जिला अध्यक्ष परविंदर यादव ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों का दमन करने पर उतारू है भारतीय किसान संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है आने वाले समय में भारतीय किसान संगठन एक बड़ा आंदोलन नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ करेगा।मेरा जिला प्रशासन से उन्हें अनुरोध है कि प्राधिकरण और किसानों के बीच में मध्यस्था से हल निकलवाए अंता जनहानि जो होगी उसका उसका जिम्मेवार जिला प्रशासन होगा।

इस मौके पर राजकुमार शर्मा, धर्मपाल प्रधान,रवि प्रमुख राजपाल यादव धर्मेंद्र पहलवान, सुरेन्द्र पहलवान,रवि यादव, सतीश, ओमप्रकाश श्रीमती संतोष,बिमला रोताशी कमलेश संता देवी पूनम नीलम को घर में नजरबंद कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.