गौतमबुद्धनगर से प्रवासी मजदूरों को ले जा रही बस का कुशीनगर मे हुआ एक्सीडेंट, कई मजदूर घायल

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

नोएडा : कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई प्रवासी मजदूर हादसों का शिकार भी हो रहे हैं।

अब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। यह बस गौतमबुद्धनगर से मजदूरों को लेकर बिहार जा रही थी।

बसों से अपने घरों को लौट रहे कामगारों को मानों काल ने घेर रखा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कुशीनगर में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है।

इस बीच उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस हादसे में 12 प्रवासी मजदूर घायल हो गए।

एनएच 28 पर शाही पेट्रोल पंप के पास कामगारों को लेकर बिहार जा रही बस ने प्याज से भरी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया।

इस घटना के बाद बस में सवार 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस जवानों की मदद से एम्बुलेंस से घायलों को तमकुही सीएचसी में भर्ती कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.