126 करोड़ के घोटाले के मामले में सीबीआई ने सीओ निशांक शर्मा से की पूछताछ, सीओ ग्रेटर नोएडा के पद से भी हटाए गए

Abhishek Sharma

Greater Noida (04/02/19) : ग्रेटर नोएडा के सीओ निशांक शर्मा को सीबीआई ने पूछताछ के लिए कल दिल्ली बुलाया था। पूछताछ के बाद सीबीआई के द्वारा उन्हे छोड़ दिया गया। वहीं एसएसपी वैभव कृष्ण ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सर्किल अफसर से हटाकर सीधे मुख्यालय से सम्बंध कर दिया है।



यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हुए 126 करोड़ के जमीन घोटाले मामले में जांच अधिकारी रहे सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा निशांक शर्मा से सीबीआइ ने पांच घंटे तक पूछताछ की। रविवार देर शाम पूछताछ के बाद सीओ को छोड़ दिया गया। उनसे दिल्ली स्थित सीबीआइ कार्यालय में पूछताछ की गई। सीबीआइ के रडार पर आने के बाद निशांक शर्मा को ग्रेटर नोएडा प्रथम सीओ पद से हटाकर मुख्यालय से सम्बंध कर दिया गया है।

एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक क्षेत्राधिकारी ग्रेटर नोएडा प्रथम निशांक शर्मा को सीबीआई कार्यालय नई दिल्ली मे कल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद शाम को उन्हे सीबीआई द्वारा छोड दिया गया था। इस सम्बंध मे सीबीआई से और अधिक जानकारी प्राप्त नही हुई है। वहीं प्रशासनिक दृष्टिकोण से निशांक शर्मा को क्षेत्राधिकारी ग्रेटर नोएडा प्रथम से हटाकर मुख्यालय से सम्बंध कर दिया गया है।

वहीं एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा सीओ निशांक शर्मा को मुख्यालय से सम्बंध किए जाने के बाद अब पुलिस उपाधीक्षक, ग्रेटर नोएडा, तृतीय, पीयूष सिंह, अपने सर्किल के कार्यो के साथ ही अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी ग्रेटर नोएडा प्रथम के कार्यो को भी संभालेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.