चश्मा मुक्ति योग शिविर” में उमड़ी लोगों की भीड़

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI   

ग्रेटर नोएडा : शहर के सेंट जॉसेफ स्कूल अल्फा – 1 में चल रहे “चश्मा मुक्ति योग शिविर” के तीसरे दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। योग विज्ञान सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित यह शिविर योगाचार्य अमन शास्त्री के सानिंध्य में नि:शुल्क कराया जा रहा है।  शुक्रवार को योगाचार्य अमन शास्त्री ने कहा की हम वो कर्म कर रहे हैं जिसे मेडिकल साईंस नहीं मानता है।  एलोपैथ डाक्टरों का कहना है जिस प्रकार  एक उम्र के बाद लम्बाई का बढ़ना रुक जाता  है , उसी प्रकार अगर एक बार आँखों पर चश्मे लग गए तो  तो न नंबर  कम होता है , न ही चश्मे उतर सकते हैं। आचार्य अमन शास्त्री ने साधकों  को बताया योग, प्राणायाम के निरन्तर अभ्यास से असाध्य रोग  भी ठीक किये जा सकते हैं ।  योग और एक्यूप्रेशर द्वारा चश्मा का नंबर कम  हो जाता है। शुक्रवार को सभी साधकों को पैरों और हाथ में स्थित एक्यूप्रेशर की उन  बिंदुओं की  जानकारी दी गयी  जिससे आँखों की रौशनी  बढ़ती है।  आचार्य अमन शास्त्री ने कहा अगर साधक एक्यूप्रेशर सही प्रकार से करता है तो रोग में आश्चर्यजनक लाभ मिलता है।  उन्होंने विशेषकर आँखों के बिंदुओं पर विशेष रूप  से प्रकाश डाला।  इस मौके पर समिति मुख्य संरक्षक ईलम सिंह नागर ने कहा योग शिविर आगामी 10 जून तक चलेगा।  दिनों दिन शिविर में आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।  इस मौके पर बलवीर भाटी पूर्व प्रमुख , शेरसिंह भाटी, सतीश नम्बरदार, जितेन्द्र भाटी, पवन अम्बावता, ईलम सिंह नागर, चमन शास्त्री, प्रमोद भाटी, जितेन्द्र पारीख, वीरेंद्र गुड्डू, एस.पी. शर्मा,  वीरेंद्र डाढा, सुरेश अवाना, राजेश भाटी, योगेन्द्र मावी, बब्बल भाटी, राजीव अग्रवाल, हरीश कसाना, सतेंद्र नागर, रणवीर प्रधान, गजेंद्र नागर, भूपेंद्र भाटी, नरेंद्री सैनी, श्रीपाल छाबड़ी, राजा मावी, राहुल अवाना, रवि भाटी आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.