छठ महापर्व पर अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने नोएडा स्टेडियम में उमड़े श्रद्धालु

Lokesh Goswami Ten News

नॉएडा स्टेडियम में छठ पूजा करने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

छठ पूजा की शुरुआत मुख्य रूप से पूर्वांचल से हुई है, जो अब छठ पर्व देश-विदेश में मनाया जाता है

आपको बता दे कि आज शाम अर्घ्य के दौरान सभी लोग अपने अपने परिवार सहित इकट्ठा होकर एक-साथ पूजा के लिए नॉएडा स्टेडियम पहुंचे जहाँ व्रत धरियो ने बताया कि छठ पर्व सबसे कठिन व्रत होता है. इसलिए इसे छठ महापर्व कहा जाता है. इस व्रत को महिलाएं और पुरुष दोनों कर सकते हैं. इसमें सूर्य की पूजा की जाती है। छठ पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है। मगर इस व्रत में 48 घण्टे तक बिना पानी के व्रत किया जाता है। साथ ही महिलाओं ने छठ पर्व के गीत भी गाकर सुनाये

देश भर में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है , पूर्वांचल के लोग देश के किसी भी कोने में रह रहे हो लेकिन अपने छठ के त्योहार को वैसे ही मनाते है जैसा बिहार में मनाया जाता हैं। इसी प्रकार नोएडा स्टेडियम में भी छठ महोत्सव की शुरुआत जोरो शोरो से हुई थी, और आज लोग घाट पर पहुच कर छठ मैया से आराधना कर रहे हैं। नोएडा में छठ को लेकर जब हमने अलग अलग जगहों पर जाकर देखा तो हर जगह छठ के त्योहार को लेकर उत्साह दिखाई दिया। आपको बता दे।

कि हालांकि नोएडा में जो घाट बनाए जाते है वो टेम्परेरी होते है 10 दिन पहले घाट बनाना का काम शुरू किया जाता हैं। लेकिन बावजूद इसके लोगों का कहना है कि उनकी छठ मैया से की गई प्राथना में कोई असर नही पड़ता घाट चाहे कैसा भी हो लेकिन वह मन से छठ मैया की पूजा करती हैं। घाट पर दिखाई दे रही इस भीड़ से अंदाजा लगा सकते है कि नोएडा में छठ का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।आज शाम को अस्ताचल सूर्य को अर्घ्‍य दिया गया और बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह महापर्व संपन्न होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.