कोरोना वायरस : चीन से आए 112 लोगों के लिए नमूने, 14 दिन तक होगी जांच

ROHIT SHARMA / HARINDER SINGH

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देश प्रभावित हो चुके हैं | आपको बता दे कि चीन के वुहान से सबसे ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं |

 

 

 

 

 

वुहान से गुरुवार को भारत लाए गए 112 लोगों का आईटीबीपी के छावला क्वारंटाइन केंद्र में कोरोना वायरस परीक्षण के लिए पहली बार नमूनों को इकट्ठा कर लिया गया है |

 

 

 

 

 

 

 

वहीं लिए गए नमूनों को ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है | गुरुवार को भारत पहुंचे इस एयरक्राफ्ट में 76 भारतीय समेत पड़ोसी देश के 36 नागरिक भी हैं , इनमें 23 बांग्लादेश, 6 चीन, दो-दो म्यांमार और मालदीव के लोग शामिल हैं |

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा एक-एक दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मेडागास्कर के लोग भी शामिल हैं , दिल्ली पहुंचे सभी लोगों को 14 दिनों तक अलग रखकर उनकी जांच की जाएगी |

 

 

 

 

 

 

आईटीबीपी के डॉक्टर्स के जरिए इनका रोज मेडिकल प्रक्रिया के मुताबिक परीक्षण किया जा रहा है , सभी लोगों को आधारभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रहा है | वहीं अभी तक इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया है |

 

 

 

 

 

 

 

अगर पहले परीक्षण में इन्हें कोरोना वायरस से ग्रसित नहीं पाया गया तो फिर क्वारंटाइन के लगभग 14वें दिन सभी का दूसरी और अंतिम बार परीक्षण के लिए नमूने लिए जाएंगे | इसके बाद अगर वो नमूने भी ठीक पाए जाते हैं तो उन्हें जाने की इजाजत दे दी जाएगी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.