पिता के अंतिम संस्कार पर नहीं जाएंगे सीएम योगी, पुत्र धर्म से राजधर्म ज्यादा जरूरी, परिजनों को लिखा पत्र

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी में अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल नही होंगे। वह एम्स दिल्ली जाकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के बाद लखनऊ लौट आएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत अपने परिवार को एक पत्र भी लिखकर अपील की है। मां को सम्बोधित पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिता को श्रद्धांजलि। हम अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार से अपील की लॉकडाऊन का पालन में कम से कम अंतिम संस्कार में लोग शामिल हो। मैं लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उनके दर्शनार्थ के लिए आऊंगा।

उन्होंने कहा है कि वह कल पौड़ी में पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जा रहे हैं। उनकी भी पिता के अंतिम दर्शन की इच्छा थी पर कोरोना की लड़ाई की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहे।

एम्स दिल्ली में आज निधन होने के बाद उनके पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पंचूर यमकेश्वर जनपद पौड़ी लाया जाएगा। दिल्ली से उनके सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट व अन्य स्वजन साथ में है।

उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग के जरिये लाया जाएगा। इसके साथ ही पंचूर के समीप थल नदी में दो हेलीपैड बनाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.