बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा का प्रचार करने बिसाहड़ा में आएँगे सीएम योगी

Abhishek Sharma

Galgotias Ad
#Election_2019_Greater Noida : लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे देश के गाँव-शहर की गलियारों चुनावी माहौल है। जहां भी देखो लोग 11 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनावों की चर्चा जोर- शोरों से चल रही है। वहीँ अगर बात की जाए गौतमबुद्धनगर की तो इस ज़िले को उत्तर प्रदेश का चुनावी गढ़ कहा जाता है। यहां की सीट सभी चुनावों में बड़ा अंतर् पैदा करती है। पहले चरण में गौतमबुद्धनगर में लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग की जानी है। गौतमबुद्धनगर से 13 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
वहीं अगर बात की जाए राष्ट्रीय पार्टियों की तो बसपा-सपा-रालोद ने गठबंधन  के रूप में दनकौर के अट्टा गुजरान निवासी सतवीर नागर को मैदान में उतारा है तो, कांग्रेस ने अरविन्द सिंह को अपना दावेदार बनाया है। बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर फिर से विश्वास जताया है।

चुनावों के चलते भारतीय जनता पार्टी लोक सभा संगठन संचालन समिति द्वारा कैलाश अस्पताल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि 2014 में जब डॉ महेश शर्मा इस ज़िले में सांसद बनकर आए थे तो उसके बाद से उन्होंने इस क्षेत्र के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गौतमबुद्धनगर ज़िले को 50 हजार करोड़ रूपये की सौगातें दी हैं। बीजेपी की सरकार आने के बाद से यहां पर विकास कार्यों ने अपनी गति पकड़ी थी। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर से लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा निश्चित ही यहाँ पर अपना झंडा लहराएंगे, इसी के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में वोटों के हिसाब से टॉप-5 में ज़िले को लाना भी हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है। ज़िले के प्रत्येक बूथों पर हमारे कार्यकर्ता तैनात कर दिए गए हैं, और वहाँ पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। देहात क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के हो रहे विरोध के बारे में डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि विरोध भी अपने घर के लोगों द्वारा किया जा रहा था, अब अब उन सभी लोगों को मना लिया गया है। विरोध भी लोकसभा प्रत्यासी घोषित होने से पहले किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा अब चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हर गाँव, कस्बे में उनका स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ महेश शर्मा ने मंत्री रहते हुए लाखों, करोड़ों के विकास कार्य पास कराए लेकिन आज तक उनपर रिश्वत या भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।

31 मार्च को सीएम योगी का बिसाहड़ा दौरा

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि चुनावों को लेकर 31 मार्च को करीब 2 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दादरी के बिसाहड़ा गाँव में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमे करीब 25 हजार लोगों की पहुँचने की उम्मीद है। वहीं सिकंदराबाद क्षेत्र के ककोड़ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी जनसभा कर लोगों को संबोधित करेंगे, लेकिन उसका समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

इस दौरान मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी डॉक्टर सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री बुलंदशहर, अनिल शिशौदिया, आईटी सेल से चंद्रमणि भारद्वाज व लोकसभा मीडिया प्रभारी कर्मबीर आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.