राजस्व प्राप्ति से सम्बन्धित अधिकारी अपने लक्ष्यों को निरन्तर रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही करेंःडीएम
GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI
जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि राजस्व प्राप्ति के सम्बन्ध में जनपद गौतमबुद्धनगर बहुत ही महत्वपूर्ण जनपद है अतः राजस्व प्राप्ति से सम्बन्धित जो विभाग है उनके अधिकारी गण अपने वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये एक कार्ययोजना बनाकर माह वार लक्ष्यों को प्राप्त करने की कार्यवाही करें जिनके द्वारा अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं किये जायेगें उनके विरूद्ध शासन को अवगत कराया जायेगा।
डीएम कलेक्ट्रेट के सभागार में मासिक कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक की अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होनें विभाग बार समीक्षा करते हुये विद्युत एवं सिचॉई विभाग की प्रगति विगत वर्ष की अपेक्षा बहुत कम पायी गयी दोनों ही अधिकारियों से स्पष्टीकरण मॉगा गया है कि उनके द्वारा किन कारणों से अपने लक्ष्यों को मानकों के अनुसार पूर्ण नहीं किया गया है। स्टाम्प विभाग की प्रगति बढाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा व्यापक स्तर पर स्थलीय निरीक्षण करते हुये यह देखा जाये कि जहॉ पर बिल्डर्स के द्वारा वायर्स को कब्जा दिया गया है क्या उनके द्वारा रजिस्ट्री करायी गयी है अथवा नहीं और जहॉ पर नहीं हुयी है वहॉ पर प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिये भी दिये।जिलाधिकारी ने इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त को निर्देश दिये कि रजिस्ट्री कराने में निरन्तर भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हो रही है और बिल्डर्स के द्वारा रजिस्ट्री के समय अतिरिक्त धनराशि लेने की शिकायतों की जानकारी उन्हें मिल रही है। इस संदर्भ में गहनता के साथ जॉच की जाये और दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाये। आबकारी विभाग की प्रगति स्टेट एवरेज से कम पायी गयी जिसे बढानें के निर्देश दिये गये। नगर पालिका/पंचायत एवं मण्डियों में राजस्व वसूली और अधिक बढाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया। श्री सिंह द्वारा मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों को आरसी के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली की कार्यवाही करने के साथ साथ राजस्व वादों का निस्तारण भी गुणत्ता एवं दायरे के अनुसार करने के सख्त निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी भी तहसील में ग्राम समाज की भूमि पर कही पर कब्जा होते हुये पाया गया तो उसमें सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें विभिन्न प्रकार के सदंर्भो के विषय में कहा कि किसी भी स्तर का संदर्भ कही पर भी लम्बित हो तो उसमें तत्काल कार्यवाही कर उसका निस्तारण कर सम्बन्धित को उसकी सूचना भेजी जाये और भविष्य में भी सभी संदर्भो का निस्तारण तत्काल प्रभाव से कर दिया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, वित्त केशव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, जेवर विवेक कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा अंजनी कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शुभी काकन, तहसीलदार गण, अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। -राकेश चौहान सूचनाधिकारी।
