दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Abhishek Sharma
Greater Noida (16/04/19) : थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना बादलपुर के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आज सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गाँव बंबावड़ के पास सरिए से भरा हुआ एक ट्रक जा रहा था। पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उस ट्रक को टक्कर मार दी।
[4:56 PM, 4/15/2019] Abhi Sharma:
उन्होंने बताया कि इस घटना में पीछे वाले ट्रक के चालक रफीक की मौत हो गई, जबकि ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों ट्रकों को वहां से हटाया।