पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली ने किया मतदान , बीजेपी पर साधा निशाना
Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha
कांग्रेस के पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली अपने परिवार सहित ईस्ट आजाद नगर स्थित ईस्ट दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय में मतदान किया । मतदान करने के बाद उन्होंने कहा की क्षेत्र के निवासियों से शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया है।
लवली ने विशेष रूप से युवा और फर्स्ट टाइम वोटर्स से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा की जनतंत्र में जनता ही राजा है और उन्हें विश्वास है कि पूर्वी दिल्ली के निवासी अपने मत की ताकत का प्रयोग पूर्वी दिल्ली के विकास की गति को फिर से बल देने के लिए करेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा की पूर्वी दिल्ली के निवासियों के द्वारा दिए गए प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए अपना आभार भी प्रकट किया। लवली ने यमुना पार के लोगों से बढ़-चढ़ कर इस मतदान के महोत्सव में हिस्सा लेने की अपील की।
उनका कहना है कि आपका एक वोट आपके क्षेत्र के विकास में मदद करेगा। यमुना पार के लोगों के साथ पिछले पांच सालों तक छला गया। जो सांसद थे वह लोगों के सुख-दुख में बाहर निकले ही नहीं। तभी उनका टिकट तक काट दिया गया। अब जिस प्रत्याशी को भाजपा ने टिकट दिया है वह पहले ही सेलीब्रिटी है। ऐसे में वह कितना बाहर निकलेंगे यह समझने वाली बात है।